भाजपा चुनाव प्रभारी का स्वागत

भाजपा चुनाव प्रभारी का स्वागतफोटो : 4 भाजपा चुनाव प्रभारी का स्वागत करते भाजपाई.कुडू (लोहरदगा). लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में भंडरा एवं कुडू प्रखंड भाजपा चुनाव प्रभारी गुरुवार को कुडू पहुंचे. कुडू पहुंचने पर दोनों का भाजपा एवं अन्य ने स्वागत किया. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लोहरदगा उपचुनाव के लिए कुडू प्रखंड के लिए मनीष […]

भाजपा चुनाव प्रभारी का स्वागतफोटो : 4 भाजपा चुनाव प्रभारी का स्वागत करते भाजपाई.कुडू (लोहरदगा). लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में भंडरा एवं कुडू प्रखंड भाजपा चुनाव प्रभारी गुरुवार को कुडू पहुंचे. कुडू पहुंचने पर दोनों का भाजपा एवं अन्य ने स्वागत किया. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लोहरदगा उपचुनाव के लिए कुडू प्रखंड के लिए मनीष साहू एवं भंडरा प्रखंड के लिए आदित्य साहू को चुनाव प्रभारी बनाया गया है. दोनों प्रभारी अपने-अपने प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी की समीक्षा करायेंगे. साथ ही कार्यक्रमों कि रूप-रेखा तय होगी. चुनाव प्रभारी आजसू कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बना कर प्रदेश के मंत्री भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं, मुख्यमंत्री एवं स्टार प्रचारको के चुनावी सभाओं को सफल बनायेंगे. कुडू प्रभारी मनीष साहू ने बताया कि चुनाव जीतना भारी अंतर से पहला लक्ष्य है. स्वागत करनेवालों में धीरज प्रसाद, अनु कुमार, शैलेश, मंटू, गंगा प्रसाद, अमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >