लीड ::9:: क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना आजसू की प्राथमिकता: सुदेश फोटो- एलडीजीए-15 बालमुकुंद शाहदेव से मिलते विकास मुंडा, एलडीजीए-13 ग्रामीणों को संबोधित करते चंद्र प्रकाश चौधरी, एलडीजीए-20 सुदेश महतो के समक्ष सदस्यता ग्रहण करते लोग. लोहरदगा. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष अन्य दल छोड़ कर दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. आजसू नेता एकरामूल अंसारी एवं मोबिन अंसारी के नेतृत्व में अनंत पन्ना, दिलीप तुरी, रोहित तुरी, उमेश तुरी, सुनिल तुरी, रुस्तम अंसारी, रईस अंसारी, शंकर उरांव, संतोष उरांव, अहद शाह, हुसैन खान, इस्लाम अंसारी, सलीम अंसारी, सहमत अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. सुदेश महतो ने मौके पर कहा कि प्रतिदिन अन्य दल छोड़कर कार्यकर्त्ता आजसू में शामिल हो रहे हैं. कहा कि कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है. लोगों के शामिल होने से स्पष्ट हो गया है कि जनता एनडीए प्रत्याशी के साथ हैं. इधर पार्टी प्रवक्ता प्रभाकर तिर्की ने भंडरा प्रखंड क्षेत्र के गुड़गुड़, नगड़ी, मकुंदा सहित अन्य गांवों का दौरा कर नीरू शांति भगत को वोट देने की अपील की. मौके पर शिशिर टोप्पो, मुकेश चौधरी, नईम अंसारी, भावेश उरांव आदि मौजूद थे. इधर एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने सोबरन टोली, रघुटोली, राजा बंगला, कुंदो, कोकर, राजरोम आदि गांवों का दौरा किया एवं बैठकें की. मौके पर उन्होंने वोट देने की अपील की. कहा कि कमल किशोर भगत के सपनों को पूरा करने के लिए एक मौका उन्हें दें. मौके पर सुनिल साहू, मंजू देवी, सीमा मिश्रा, अमरेश भारती, महबूब अंसारी, अरुण बैठा, बजरंग प्रजापति आदि मौजूद थे. कैरो प्रखंड के सढ़ाबे गांव में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि नीरू को वोट देकर जितायें. क्षेत्र की लिफ्ट एरिगेशन योजना जो 20 वर्षो से बंद पड़ी है उसे चालू करा दिया जायेगा. मौके पर प्रमेशवर उरांव, दीपक दुबे आदि मौजूद थे. आजसू पार्टी प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुंडा, हसन अंसारी पेशरार प्रखंड के सिरम पंचायत में लाल बालमुकुंद नाथ शाहदेव से मुलाकात करने के पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. मौके पर उन्होंने नीरू के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर सूरज अग्रवाल, अंजू देवी, मालती टोप्पो, प्रमेश्वर भगत, संजू उरांव आदि मौजूद थे.
लीड ::9:: क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना आजसू की प्राथमिकता: सुदेश
लीड ::9:: क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना आजसू की प्राथमिकता: सुदेश फोटो- एलडीजीए-15 बालमुकुंद शाहदेव से मिलते विकास मुंडा, एलडीजीए-13 ग्रामीणों को संबोधित करते चंद्र प्रकाश चौधरी, एलडीजीए-20 सुदेश महतो के समक्ष सदस्यता ग्रहण करते लोग. लोहरदगा. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष अन्य दल छोड़ कर दर्जनों लोगों ने […]
