12::::: प्रचार अभियान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी कोलेबिरा. जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी तकत झोंक दी है. लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम से प्रचार-प्रसार गुरुवार संध्या तीन बजे से बंद हो गया. अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. फोटो: 3 एसआईएम: 12- फुलकुमारी समदकोलेबिरा. प्रखंड से जिप सदस्य प्रत्याशी फुलकुमारी समद द्वारा छगरबंधा, बरसलोया, सिजांग, बडकेतुंगा, जोन्हाटोली, छोटकाटोली, लचड़ागढ़, लसिया, कोंबाकेरा, लरबा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर कोट छाप में मुहर लगाने की अपिल मतदाताओं से कर रहे हैं.फोटो: 3 एसआईएम: 8- अंजना लकड़ा: पंचायत से इस बार पूर्व मुखिया अनुपम बेक की पत्नी अंजना लकड़ा मुखिया पद से चुनाव लड़ रही हैं. उनका चुनाव चिह्न नारियल छाप है. अंजना लकड़ा ने कोलेबिरा पंचायत के भंवरपहाड़ रोड, सेमरटोली, बंधडीपा, जामटोली, पोढ़ाटोली, कंदुरडेगा, बानपुर, कोलेबिरा खास, साहू मुहल्ला, बेसिक स्कूल रोड, पीठरटोली गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर नारियल छाप में वोट देने की अपील की. कहा कि पंचायत के चहुंमूखी विकास के लिए एक बार साथ देने का अनुरोध किया.फोटो: 3 एसआईएम: 13- कुनूल होरो : प्रखंड के नवाटोली पंचायत के निर्वतमान महिला मुखिया प्रत्याशी कुनुल होरो ने नारियल छाप पर वोट देने की अपील की. कहा कि वे अपने पंचायत में काफी विकास का काम किये हैं. विकास कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए सरंगापानी, भंवरपहाड़, धवईटांड़, नवाटोली, गोंदलटोली, फिरंगीटांड़, कदमटांड़, सरईपानी, मुर्गाटोली, पाननटोली आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.फोटो: 3 एसआईएम: 9- अशोक इंदवार: प्रखंड के नवाटोली पंचायत से युवा मुखिया प्रत्याशी अशोक इंदवार ने पंचायत के गोंदलटोली, गम्हारटोली, चटकटोली, नवाटोली का दौरा किया. पंचायत के चहुंमूखी विकास के लिए कैमरा छाप पर वोट देने की अपील की. मौके पर महेश्वर सिंह, मानेश्वर सिंह, जया लोहरा, नरेश खड़िया आदि उपस्थित थे. फोटो: 3 एसआईएम: 7- तुरतन मुंडा: प्रखंड के टूटीकेल पंचायत के भाग एक के पंचायत समिति प्रत्याशी तुरतन मुंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से दोबारा सहयोग की अपील की. चुनाव चिह्न चप्पले छाप पर मुहर लगा कर विजयी बनाने की अपील की. फोटो: 3 एसआईएम: 14- सुनिता देवी : प्रखंड के अघरमा पंचायत के पंचायत समिति प्रत्याशी सुनीता देवी ने पंचायत के लरबा, शैलीपुर, अघरमा, शिवनाथपुर, कोरको टोली, टांगरटोली आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से शतरंज बोर्ड छाप में मोहर लगा कर विजयी बनाने कि अपील की.फोटो: 3 एसआईएम: 11- दुतामी हेमरोम : पंचायत के भाग दो के पंचायत समिति प्रत्याशी दुतामी हेमरोम ने कोलेबिरा साहू मुहल्ला, बेसिक स्कूल रोड, भंवरपहाड़ रोड, खड़िया टोली, सेमरटोली आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. मतदाताआें से फुलगोभी छाप पर वोट करने की अपील की.वीरन सांगा : कोलेबिरा पंचायत के भाग दो के पंचायत समिति प्रत्याशी बीरन सांगा ने कोलेबिरा के साहू मुहल्ला, पुजारटोली, मुस्लिम मुहल्ला, हरिजन टोला, खड़िया टोली, सेमरटोली आदि क्षेत्रों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताआें से चप्पलें छाप पर वोट करने की अपील की.फोटो: 3 एसआईएम: 10- देवेंद्र खेरवार : प्रखंड के नवाटोली पंचायत से मुखिया प्रत्याशी देवनंदन खेरवार के द्वारा पंचायत के सरईपानी, मुर्गाटोली, जिल्पी, चलपाटोली, पाननटोली, कदमटांड़, गोंदलटोली, नवाटोली के लोगों से देवनंदन खेरवार ने पंचायत के विकास के लिए हारमोनियम छाप पर वोट देने की अपील की.
12::::: प्रचार अभियान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी
12::::: प्रचार अभियान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी कोलेबिरा. जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी तकत झोंक दी है. लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम से प्रचार-प्रसार गुरुवार संध्या तीन बजे से बंद हो गया. अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. फोटो: 3 […]
