13:::: समय पर चावल व केरोसिन वितरण करें3 गुम 7 में बैठक करते एसडीओ व बीडीओ.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड क्षेत्र के राशन दुकानदारों के साथ एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा व बीडीओ शशि निलिमा डुंगडुंग ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में एसडीओ ने सभी दुकानदारों को समय पर चावल व केरोसिन का उठाव कर वितरण करने का निर्देश दिया. कहा कि अभी राशन कार्ड ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है. अपने-अपने संबंधित क्षेत्र के उन सभी ग्रामीणों का सूची तैयार करें. जिनका राशन कार्ड नहीं बन सका है. साथ ही वैसे लोगों का भी सूची तैयार करें. जिनका राशन कार्ड बना है और संपन्न घर-परिवार से हैं. बाद में राशन कार्ड संबंधी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी सारी जवाबदेही राशन दुकानदार की होगी और उसपर एफआइआर किया जायेगा. इस दौरान बैठक में राशन दुकानदारों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि राशन सामाग्री वितरण के एवज में बहुत कम कमीशन मिलता है. कमीशन बंद कर उचित मानदेय अथवा न्यूनतम मजदूरी दिया जाये. मौके पर एमओ सिद्धनाथ सिंह, कलावती देवी, निमाज खान, कुमार अनिल, सोमरा भगत, नंदलाल प्रसाद, रवि साहू, विपीन बिहारी सिंह, रूपेश्वर सिंह, शिव शर्मा, चैत भगत, इंद्र साहू सहित सभी राशन दुकानदार उपस्थित थे.
13:::: समय पर चावल व केरोसिन वितरण करें
13:::: समय पर चावल व केरोसिन वितरण करें3 गुम 7 में बैठक करते एसडीओ व बीडीओ.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड क्षेत्र के राशन दुकानदारों के साथ एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा व बीडीओ शशि निलिमा डुंगडुंग ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में एसडीओ ने सभी दुकानदारों को समय पर चावल व केरोसिन का उठाव कर वितरण करने […]
