:5::: याद किये गये डॉ राजेंद्र प्रसाद फोटोफाइल:3एसआइएम:6-डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण करते लोगसिमडेगा. रोहिल्ला आवास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य बेंजामीन लकड़ा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद को बिहार में कांग्रेस पार्टी के सूत्रधार बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को नयी ऊंचाई तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति रहे, किंतु उन्हें पद का लोभ नहीं था. कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी सिंह ने कहा कि हमें डॉ राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को अपनाना चाहिए. उन्होंने अपना जीवन सादगी के साथ बिताया. साथ ही गांधी जी के विचारों को आत्मसात् किया. कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी वह आम लोगों की तरह जीवन व्यतीत करते थे. हमें उनकी जीवनी से सीख लेनी चाहिए. मौके पर जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, रावेल लकड़ा, खुशी राम कुमार, लिबनुस टेटे, ओलिवर मिंज, कौशल किशोर रोहिल्ला आदि उपस्थित थे.
:5::: याद किये गये डॉ राजेंद्र प्रसाद
:5::: याद किये गये डॉ राजेंद्र प्रसाद फोटोफाइल:3एसआइएम:6-डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण करते लोगसिमडेगा. रोहिल्ला आवास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित […]
