प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

प्रत्याशियों ने झोंकी ताकतकुड़ू (लोहरदगा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुड़ू प्रखंड में पांच दिसंबर को मतदान होना है. मतदान से पहले जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी रोड शो, मोटरसाइकिल रैली, पदयात्रा के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं. बुधवार को प्रखंड के […]

प्रत्याशियों ने झोंकी ताकतकुड़ू (लोहरदगा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुड़ू प्रखंड में पांच दिसंबर को मतदान होना है. मतदान से पहले जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी रोड शो, मोटरसाइकिल रैली, पदयात्रा के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं. बुधवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों कुड़ू पूर्वी से जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी विजय कुमार, लाल भानू प्रताप शाहदेव उर्फ गुड्डू लाल ने रोड शो, मोटरसाइकिल रैली किये. जफर उल्ला खान उर्फ जफर खान ने ग्रामीणों क्षेत्रों क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं पैदल मार्च किया. कुड़ू पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी प्रियतमा देवी, राधेश्याम महली, जितू लोहरा, जीवन प्रकाश खाखा, सुषमा देवी उर्फ सुषमा लकड़ा, पौलुस लकड़ा, सीमा कुमुदनी लकड़ा, सलगी से राजेंद्र लोहरा, पंडरा से पार्वती देवी, ककरकढ़ से रुक्मनी उरांव, चेमनी टोप्पो, टाटी से आशा एरेन लकड़ा, जीमा रामनाथ महली, अर्जुन टोप्पो, सुंदरू से सुशील उरांव, कार्तिक भगत, कुड़ू पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी वरुण बैठा, सुंदरू गुलनाज खातून, जीमा संतोष महतो, वार्ड सदस्य पद के लिए नवीन कुमार, हरिहर साहू समेत अन्य प्रत्याशियों ने रोड शो एवं मोटरसाइकिल रैली निकाल जनसंपर्क किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >