एनडीए के कारनामों से महिलाएं परेशान

एनडीए के कारनामों से महिलाएं परेशानफोटो- एलडीजीए-11 कार्यकर्ताओं को संबोधित करती दीपिका पांडेय सिंह. लोहरदगा. कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के दरंगा टोली, हाेंदगा, लालपुर, नारी नवाटोली, सलैया, तिसिया, कोचा, खरकी गांव में जनसंपर्क चलाया. साथ ही बैठक की. बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, दीपिका पांडेय सिंह, आशा लकड़ा, सामूल […]

एनडीए के कारनामों से महिलाएं परेशानफोटो- एलडीजीए-11 कार्यकर्ताओं को संबोधित करती दीपिका पांडेय सिंह. लोहरदगा. कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के दरंगा टोली, हाेंदगा, लालपुर, नारी नवाटोली, सलैया, तिसिया, कोचा, खरकी गांव में जनसंपर्क चलाया. साथ ही बैठक की. बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, दीपिका पांडेय सिंह, आशा लकड़ा, सामूल अंसारी मौजूद थे. मौके पर कहा गया कि एनडीए की महिला विरोधी नीतियों एवं महंगाई से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं को जागरूक एवं स्वावलंबी होने पर जोर दिया गया. महिला जिलाध्यक्ष आशा लकड़ा ने क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को वोट देने की अपील की. मौके पर मेरी तिर्की, उर्सुला लकड़ा, अमृता उरांव, अस्फा, सुलेखा, राजमनी उरांव, वेलू उरांव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >