कांग्रेस विधायक दल के नेता ने दौरा किया

कांग्रेस विधायक दल के नेता ने दौरा कियाफोटो (2) ग्रामीणों को संबोधित करते आलमगीर आलम.कुड़ू (लोहरदगा). कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने प्रखंड के सुंदरू, जीमा, ननतिलो, जांगी समेत अन्य गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री आलम ने कहा […]

कांग्रेस विधायक दल के नेता ने दौरा कियाफोटो (2) ग्रामीणों को संबोधित करते आलमगीर आलम.कुड़ू (लोहरदगा). कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने प्रखंड के सुंदरू, जीमा, ननतिलो, जांगी समेत अन्य गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि भाजपा एवं आजसू गंठबंधन से राज्य का विकास नहीं होनेवाला है. देश की जनता को बेवकूफ बना कर नरेंद्र मोदी सत्ता की कुरसी तक पहुंच गये. मोदी सरकार के कार्यकाल में दाल समेत जरूरी सामानों की कीमत बढ़ गयी है. राज्य सरकार हर मोरचे पर फेल है. कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है. कांग्रेस ही देश व राज्य का विकास कर सकती है. मौके पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, जमील खान, हाजी कलाम, हाजी सदरूल अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >