:7:: लोहरदगा विकास के पथ पर अग्रसर है: गणेश मश्रि

:7:: लोहरदगा विकास के पथ पर अग्रसर है: गणेश मिश्र फोटो- एलडीजीए-4 बैठक में मौजूद नेतागण, एलडीजीए-5 उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता. लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी की बैठक अग्रसेन भवन में हुई. पूर्व विधायक रमेश उरांव ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता तैयार रहेंगे. 14 दिसंबर को भाजपा-आजसू […]

:7:: लोहरदगा विकास के पथ पर अग्रसर है: गणेश मिश्र फोटो- एलडीजीए-4 बैठक में मौजूद नेतागण, एलडीजीए-5 उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता. लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी की बैठक अग्रसेन भवन में हुई. पूर्व विधायक रमेश उरांव ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता तैयार रहेंगे. 14 दिसंबर को भाजपा-आजसू गंठबंधन को जीत दिलायें. किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज राज्य में और देश में भाजपा की सरकार है एवं उसी कड़ी को बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलायें. मौके पर संजय सेठ ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता राज्य सरकार के 11 माह के कार्यकाल में किये गये गरीबों के हित में विकास कार्य की जानकारी जनता को दें एवं एनडीए को जीत दिलाने का हमारा मुद्दा विकास का है. इस अवसर पर गणेश मिश्र ने कहा कि लोहरदगा जिला बनने के बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस के सांसद और विधायक रहे, लेकिन क्षेत्र की सड़कों एवं किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया गया. जबकि रघुवर सरकार ने लोहरदगा से कुडू रांची फोरलेन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. लोहरदगा विकास के पथ पर अग्रसर है. मौके पर सीताराम शर्मा, नरेन राज, मनोज गर्ग, नीरज गुप्ता कक्कू, राजेश महतो, चंद्रशेखर प्रसाद, ब्रजबिहारी प्रसाद, प्रमेश्वर साहू, पंकज लाल गुप्ता, लाल अविनाश शाहदेव, विनोद राय, संतोष कुमार गुप्ता, रामावतार वर्मन, मदन मोहन पाठक, अशोक चंद्र घोष, अमरेश भारती, नीरज नलिन, मीना बाखला, बंदना देवी, सामेला भगत, अशोक कांस्यकार, विकास कांस्यकार, सुनिल महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >