::: विजेता प्रतिभागी आज होंगे पुरस्कृत 2 गुम 16 में दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी.जारी. परमवीर अलबर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर परमवीर अलबर्ट एक्का मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में बुधवार को जर्मना पारिस मैदान में स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में सुनील लकड़ा, प्रीतम टोप्पो व करमु चीक बड़ाइक तथा बालिका वर्ग में सुखशांति एक्का, जीवंती तिग्गा व रोशनी तिग्गा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में अवधेश कुमार, रौशन केरकेट्टा, सचिन बेक, बालिका वर्ग में प्रभा कुमारी, शबनम कुजूर, अंजलि टोप्पो, सीनियर बालक वर्ग में निक्की रिचर्ड तिर्की, देवनीश बरवा, अवधेश कुमार तथा बालिका वर्ग में अमिता खेस, नीलम कुजूर व इभा कुजूर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. वहीं 200, 400, 800 व 1500 मीटर रेस में भी बालक व बालिका प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है. स्थान प्राप्त करनेवाले सभी प्रतिभागियों को तीन दिसंबर को आयोजित मुख्य समारोह में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर जयकरण महतो, रफैल केरकेट्टा, नीलू मिंज, सागर प्रकाश टेटे, रौशन बाखला सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
::: विजेता प्रतिभागी आज होंगे पुरस्कृत
::: विजेता प्रतिभागी आज होंगे पुरस्कृत 2 गुम 16 में दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी.जारी. परमवीर अलबर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर परमवीर अलबर्ट एक्का मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में बुधवार को जर्मना पारिस मैदान में स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बालक वर्ग के 100 मीटर रेस […]
