:: : चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

:: : चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 2 गुम 11 में, चुनाव प्रचार करते प्रत्याशी.सिसई. दक्षिणी भाग सिसई के जिप प्रत्याशी किरण माला बाड़ा ने मुरगू व बरगांव में अपने चुनाव कार्यालय का उदघाटन फीता काट कर किया. प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास व सभी के सुख-दुख में हम तत्पर हैं. मौके पर महावीर […]

:: : चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 2 गुम 11 में, चुनाव प्रचार करते प्रत्याशी.सिसई. दक्षिणी भाग सिसई के जिप प्रत्याशी किरण माला बाड़ा ने मुरगू व बरगांव में अपने चुनाव कार्यालय का उदघाटन फीता काट कर किया. प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास व सभी के सुख-दुख में हम तत्पर हैं. मौके पर महावीर साहू, रामधारी सिंह, लक्ष्मीनारायण साहू, ललित साहू सहित कई समर्थक मौजूद थे. वहीं उतरी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी सोमा उरांंव ने लरंगो पंचायत के कई गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. दक्षिणी जिप प्रत्याशी शनियारो देवी ने नगर पंडरिया व ओलमुंडा पंचायत का भ्रमण कर डोर-टू-डोर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >