:6::: : तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

:6::: : तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत गुमला. शहर के चाहा निवासी लगनू महतो (65) की मौत वन तालाब में डूबने से हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र महावीर महतो […]

:6::: : तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत गुमला. शहर के चाहा निवासी लगनू महतो (65) की मौत वन तालाब में डूबने से हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र महावीर महतो ने बताया कि विगत सोमवार को उसकी मां मानो देवी व पिता का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद वह घर से निकल कर कहां गये थे, उसका कोई पता नहीं था. बुधवार को स्थानीय वन तालाब में शव होने की सूचना मिलने पर शव की शिनाख्त पिता के रूप में की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >