रक्ति मंत्री पद को भरने की मांग

रिक्त मंत्री पद को भरने की मांग गुमला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राज्य परिषद सदस्य पंकज कुमार सेठ ने राज्यपाल द्रोपदी मुरमू को पत्र प्रेषित कर राज्य में रिक्त पड़े मंत्री पद को भरने की मांग की है. कहा है कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के बाद भी […]

रिक्त मंत्री पद को भरने की मांग गुमला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राज्य परिषद सदस्य पंकज कुमार सेठ ने राज्यपाल द्रोपदी मुरमू को पत्र प्रेषित कर राज्य में रिक्त पड़े मंत्री पद को भरने की मांग की है. कहा है कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल अपूर्ण है. राज्य में 12 मंत्रियों की जरूरत है. जिसमें सीएम सहित 11 मंत्री हैं. एक पद रिक्त है. इसके अलावा पत्र के माध्यम से श्री सेठ ने राज्यपाल को जनहित से जुड़े अपने उन्न विभिन्न मांगों से भी अवगत कराया है. जो सीएम के पास लंबित है. श्री सेठ ने कहा है कि मांगों को पूरा होने से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >