आर्थिक तंगी से शक्षिक की मौत

आर्थिक तंगी से शिक्षक की मौत चैनपुर. झारखंड के शिक्षा निदेशक की मनमानी और परिवार की तंगी से आहत मड़ईकोना के सहायक शिक्षक मिखाएल लकड़ा की बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. मिखाएल सहायक शिक्षक पद पर 2009 ई. से अल्पसंख्यक विद्यालय में थे. जिसके बाद कमेटी ने अनुमोदन के […]

आर्थिक तंगी से शिक्षक की मौत चैनपुर. झारखंड के शिक्षा निदेशक की मनमानी और परिवार की तंगी से आहत मड़ईकोना के सहायक शिक्षक मिखाएल लकड़ा की बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. मिखाएल सहायक शिक्षक पद पर 2009 ई. से अल्पसंख्यक विद्यालय में थे. जिसके बाद कमेटी ने अनुमोदन के लिए ऑफिस भेज दिया था. 2013 में ऑफिस ने शिक्षा निदेशक के पास भेज दिया. लेकिन शिक्षा निदेशक की मनमानी रवैया व लापरवाही के कारण अनुमोदन नही किया गया. जिसके कारण शिक्षक को पांच वर्ष से वेतन नही मिल सका. वेतन नहीं मिलने से परिवार की माली हालत खराब हो गयी. मिखाएल के पांच बच्चे हैं. जिनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए काफी चिंतित थे. इसी चिंता में उनका निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >