विकास के लिए वोट करें

विकास के लिए वोट करेंफोटो- एलडीजीए-14 महिलाओं से बात करती दीपिका.लोहरदगा. कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया. दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कुडू प्रखंड के चंडू, जीमा, गोपी टोली, ओपा, छोटकी चांपी, सुकुमार एवं लोहरदगा प्रखंड के राजा बंगला, […]

विकास के लिए वोट करेंफोटो- एलडीजीए-14 महिलाओं से बात करती दीपिका.लोहरदगा. कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया. दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कुडू प्रखंड के चंडू, जीमा, गोपी टोली, ओपा, छोटकी चांपी, सुकुमार एवं लोहरदगा प्रखंड के राजा बंगला, बरवा टोली, हटिया गार्डेन, थाना टोली आदि स्थानों पर अभियान चलाया. सभी महिला मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर गोड्डा कांग्रेस अध्यक्ष दीपीका पांडेय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सुखदेव भगत को भारी मतों से विजयी बनायें. लोहरदगा जिला में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और इसके लिए शिक्षित, जुझारू एवं अनुभवी जनप्रतिनिधि की जरूरत है. हर मायने में सुखदेव भगत बेहतर हैं. उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से कहा कि वे लोग सुखदेव भगत को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें. इस अवसर पर मेरी तिर्की, बसंती देवी, सुलेखा देवी, रिंकू देवी, सुशिला देवी, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, सदरुल अंसारी, प्रहृलाद भगत, संजय राम, बरतू राम, खालिद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >