अनुसेवक की पुत्री की संदेहास्पद मौत गुमला. जल संसाधन विभाग के अनुसेवक क्यूम अंसारी की पुत्री जमीला खातून (16) की मौत मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में कर केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में पिता क्यूम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी मिलने पर मोहर्रम पर्व के बाद वह रामगढ़ से अपनी पुत्री को लेकर आया था. जब वह चुनाव ड्यूटी में जायेगा, तो उसके भाइयों को खाना में दिक्कत होगी. इसी वजह से पुत्री को लाये थे. मंगलवार की सुबह 10 बजे हम अपनी ड्यूटी में जल संसाधन विभाग गये थे. मेरे पुत्र रजब अली मेरे से पहले 9 बजे घर से अपने भाई की दुकान में रहने के लिए निकला था. जब मेरा पुत्र रजब एक बजे घर पहुंचा, तो देखा कि जमीला बिस्तर पर पड़ी छटपटा रही है. उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
अनुसेवक की पुत्री की संदेहास्पद मौत
अनुसेवक की पुत्री की संदेहास्पद मौत गुमला. जल संसाधन विभाग के अनुसेवक क्यूम अंसारी की पुत्री जमीला खातून (16) की मौत मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में कर केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में पिता क्यूम ने […]
