::: पस्टिल के साथ युवक गिरफ्तार

::: पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार 1 गुम 24 में, गिरफ्तारी युवक.बसिया. बसिया पुलिस ने गत रविवार की रात नाइन एमएम पिस्टल के साथ सिसई थाना के डहुटोली दीपाटोली गांव के जगन्नाथ उरांव के पुत्र महेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महेंद्र के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है. जानकारी के […]

::: पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार 1 गुम 24 में, गिरफ्तारी युवक.बसिया. बसिया पुलिस ने गत रविवार की रात नाइन एमएम पिस्टल के साथ सिसई थाना के डहुटोली दीपाटोली गांव के जगन्नाथ उरांव के पुत्र महेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महेंद्र के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार रविवार को रात लगभग नौ बजे महेंद्र अपने बाइक से बसिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान गश्ती पर निकली बसिया पुलिस ने नारेकेला के चुटिया नदी के समीप महेंद्र को देखा और रूकने का इशारा करते हुए हाथ दिखाया. इस पर महेंद्र बाइक वहीं पास छोड़ कर भागने लगा. तब गश्ती में शामिल एएसआइ विपीन कुमार दुबे तथा आइआरबी के जवान रामानुज पंडित, पिंटू यादव व नरेश यादव ने खदेड़ कर महेंद्र को पकड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >