चयनकर्ता बने विजय श्रीवास्तव सिमडेगा. बिरसा कॉलेज खूंटी में रांची विश्वविद्यालय महिला हॉकी टीम के चयन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन दो दिसंबर को किया गया है. सिमडेगा कॉलेज के खेल प्रभारी विजय श्रीवास्तव को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है.सभी कॉलेज के खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं. चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परिचय पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मैट्रिक एवं इंटर का प्रमाण पत्र एवं कॉलेज प्राचार्य के अनुशंसा पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. गठित टीम संबलपुर विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 दिसंबर को रवाना होगी.
चयनकर्ता बने विजय श्रीवास्तव
चयनकर्ता बने विजय श्रीवास्तव सिमडेगा. बिरसा कॉलेज खूंटी में रांची विश्वविद्यालय महिला हॉकी टीम के चयन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन दो दिसंबर को किया गया है. सिमडेगा कॉलेज के खेल प्रभारी विजय श्रीवास्तव को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है.सभी कॉलेज के खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं. चयन ट्रायल में भाग […]
