आरएसएस ने सामूहिक भोज का आयोजन किया लोहरदगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सामूहिक भोज चंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में युवाओं ने भाग लिया. चंदन कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक जीवन जीने की आदत, परस्पर समरसता एवं युवाओं में संस्कार विकसित करना है. कार्यक्रम में स्वयंसेवक संघ के बिहार झारखंड क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने उपस्थित युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने देशभक्त की जीवनी पर भी प्रकाश डाला. उन्होने युवाओं को कहा कि उनसे ही नयी समाज विकसित होगी. मौके पर सचिदानंद अग्रवाल, मनोज दास, उमेश कांस्यकार, अशोक घोष, त्रिवेणी दास सहित युवा कार्यकर्ता उत्तम, नीरज, हिमांशु, सचिन, सुधांशू, अविनाश, आशुतोष पाठक आदि शामिल थे.
आरएसएस ने सामूहिक भोज का आयोजन किया
आरएसएस ने सामूहिक भोज का आयोजन किया लोहरदगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सामूहिक भोज चंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में युवाओं ने भाग लिया. चंदन कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक जीवन जीने की आदत, परस्पर समरसता एवं युवाओं में संस्कार विकसित करना है. कार्यक्रम में स्वयंसेवक संघ के बिहार झारखंड क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख […]
