रामलखन प्रसाद ने पदयात्रा की फोटो- एलडीजीए-16 पदयात्रा करते राम लखन प्रसाद. सेन्हा/लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार रामलखन प्रसाद ने पदयात्रा की. पदयात्रा के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे. रामलखन प्रसाद ने तमाम लोगों से आग्रह किया कि उन्हें सेवा का एक मौका दिया जाये. उनका चुनाव चिह्न आरी छाप है. वे आपके हर सुख-दुख में मौजूद रहेंगे. क्षेत्र के विकास के लिए उन्होने ब्लू प्रिंट तैयार किया है और सेन्हा प्रखंड के सभी 139 वार्ड में विकास की गंगा बहाना उनका उद्देश्य है. सेन्हा प्रखंड से भ्रष्टाचार मिटाने का उन्होंने संकल्प लिया है. श्री प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एक बार उन्हे अपना बहुमूल्य वोट दें. दौरे में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
रामलखन प्रसाद ने पदयात्रा की
रामलखन प्रसाद ने पदयात्रा की फोटो- एलडीजीए-16 पदयात्रा करते राम लखन प्रसाद. सेन्हा/लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार रामलखन प्रसाद ने पदयात्रा की. पदयात्रा के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे. रामलखन प्रसाद ने तमाम लोगों से आग्रह किया कि उन्हें सेवा का एक मौका दिया जाये. […]
