लीड :3::: लोहरदगा की जनता को साहब नहीं सेवक चाहिए: सुदेश महतो

लीड :3::: लोहरदगा की जनता को साहब नहीं सेवक चाहिए: सुदेश महतो फोटो- एलडीजीए – 2 चट्टी में चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते सुदेश महतो. एलडीजीए – 5 बैठक करते सुदेश महतो. एलडीजीए – 6 बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ता. लोहरदगा. आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो लोहरदगा पहुंचे और कई चुनावी कार्यालयों का उदघाटन किया. कार्यकर्ताओं […]

लीड :3::: लोहरदगा की जनता को साहब नहीं सेवक चाहिए: सुदेश महतो फोटो- एलडीजीए – 2 चट्टी में चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते सुदेश महतो. एलडीजीए – 5 बैठक करते सुदेश महतो. एलडीजीए – 6 बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ता. लोहरदगा. आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो लोहरदगा पहुंचे और कई चुनावी कार्यालयों का उदघाटन किया. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव की रण्नीति बनायी. श्री महतोे ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं की क्षमता का सम्मान करते हैं. लोहरदगा की जनता को साहब नहीं सेवक चाहिए. कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा है और इस विश्वास को परिणाम तक पहुंचाना आपका कर्तव्य है. हम महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं. बुजुर्ग हमारे अभिभावक हैं और युवा हमारे भाई हैं. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए देवशरण भगत ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू में शामिल हुए. ये प्रमाणित करता है कि कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया है. अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है. जनता इनके कारनामों को समझ चुकी है और इस बार फिर एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत भारी मतों से विजयी होगी. नेताओं ने आजसू के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जिनमें मुख्य रूप से वनमाली मंडल, नइम अंसारी, नजरूल हासमी, सूरज अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, शाहीद अंसारी, प्रमेश्वर उरांव, दिलीप साहू, दवेन्द्र साहू, अनीता साहू, अंजू देवी, बाड़ो देवी, लाल गुडू, महबूब अंसारी, निर्भय सिंह, विश्वनाथ उरांव, नंदू उरांव, महेंद्र महतो, बबलू महतो, जहांआरा बेगम सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >