:4:::: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ मेडल जीते

:4:::: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ मेडल जीते 30 गुम 1 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ीगुमला. रांची के जयपाल स्टेडियम में गत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय सिलंबम प्रतियोगिता में संत पात्रिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, एक सिल्वर तथा पांच ब्रॉंज मेडल प्राप्त कर पूरे झारखंड राज्य में स्कूल सहित पूरे गुमला जिला का […]

:4:::: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ मेडल जीते 30 गुम 1 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ीगुमला. रांची के जयपाल स्टेडियम में गत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय सिलंबम प्रतियोगिता में संत पात्रिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, एक सिल्वर तथा पांच ब्रॉंज मेडल प्राप्त कर पूरे झारखंड राज्य में स्कूल सहित पूरे गुमला जिला का नाम रोशन किया है. 24 से 28 नवंबर तक चले प्रतियोगिता में ममता कुमारी व रश्मि कुमारी ने गोल्ड, मोदिता कुजूर ने सिल्वर तथा एलिसा खलखो, शुभम कुमार, सोनू कुमार, निशा सोरेन व अविनाश देमता ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया है. इसके अलावा एक कप व सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भी मिला है. स्कूल के प्राचार्य फादर रामू भिंसेंट मिंज ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अव्वल हैं. स्कूल विद्यार्थियों के चातुर्दिक विकास के लिए कटिबद्ध है. यही कारण है कि स्कूल के विद्यार्थी चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो अथवा खेलकूद का क्षेत्र, दोनों में ही स्कूल व जिले का मान बढ़ाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >