:3::::: सरकारी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें: डीएसइ फोटो- एलडीजीए – 10 कार्यक्रम में उपस्थित लोग. लोहरदगा. राजकीय मध्य विद्यालय लोहरदगा में उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्रशिक्षू शिक्षिकाओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रबला खेस थी. सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा परछाते व स्वागत गीत गाते हुए मुख्य अतिथि को मंच तक लाया गया. मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंम किया. इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने प्रत्येक वर्ग से कार्यक्रम, प्रहसन, लघू नाटिका, गीत, सामूहिक नृत्य आदि कार्यक्रम किया. बच्चों द्वारा कार्यक्रम काफी सराहनीय एवं मनोरंजक रहा. मुख्य अतिथि डीएसइ प्रबला खेस ने इस अवसर पर कहा कि आज शिक्षा का जो स्तर उठाने के लिए सरकार प्रयत्नशील है. इस वर्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वर्ष घोषित किया गया है. शिक्षक राष्ट्रनिर्माता हैं. उनके कंधों पर ऐसे बच्चे कर्णधारों के भविष्य गढ़ने की जिम्मेवारी है. जिनके माता-पिता अनपढ़, निरक्षर एवं दुनिया से कटे हुए हैं. इसलिए हम सरकारी शिक्षकों पर ज्यादा जिम्मेवारी है कि कैसे हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. बच्चों का सर्वांगीण विकास करा कर राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बन सकें. प्रशिक्षु शिक्षिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कही कि आप जहां भी जायें अपना शत-प्रतिशत उस स्कूल एवं वहां के बच्चों के भविष्य निर्माण में लगावेंगे. स्वागत भाषण प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार वर्मा ने दिया. मौके पर माला कुमारी, रेखा सोनी, रामलगन उरांव, किरण कुमारी, जेरोनी लकड़ा, सुनीता लुईसा मिंज, रिता एक्का, पुष्पलता टोप्पो, काजल सिन्हा, अरसेन टोप्पो, नीधी गुप्ता मौजूद थी.
:3::::: सरकारी शक्षिक गुणवत्तापूर्ण शक्षिा दें: डीएसइ
:3::::: सरकारी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें: डीएसइ फोटो- एलडीजीए – 10 कार्यक्रम में उपस्थित लोग. लोहरदगा. राजकीय मध्य विद्यालय लोहरदगा में उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्रशिक्षू शिक्षिकाओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रबला खेस थी. सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा परछाते व स्वागत गीत गाते हुए मुख्य अतिथि […]
