:3:::: क्षेत्र में विकास कांग्रेस की देन: सुखदेव भगत फोटो- एलडीजीए – 9 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत.लोहरदगा. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में किस्को प्रखंड के अरेया, चरहु, महुगांव, हिसरी एवं पतरातु गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों से बैठक की. कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुखदेव भगत के पक्ष में वोद देने की अपील क गयी. कहा कि आज लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज मुहैया कराया जा रहा है जो कांग्रेस पार्टी की देन है. भाजपा-आजसू सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा लोहरदगा जिला में ओबीसी का कोटा समाप्त कर दिया गया. कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश को संदेश दिया है, उसी तर्ज पर लोहरदगा की जनता से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में वोट देकर उन्हें विधान सभा भेजें. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साबिर खान, नेसार अहमद, हाजी सिकन्दर अंसारी, नईम जकरिया, सामुल अंसारी, राजू कुरैसी, समीद खान, उल्फत अंसारी, सोनू कुरैसी, बाबर खान, खलील खलीफा, अयूब खान, शहबान हजाम आदि मौजूद थे. एक अन्य समाचार के अनुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत सदर प्रखंड के ग्राम अलकडीहा, बक्सी, ओयना, हिरही, गुड़गांमा इत्यादि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने श्री भगत को पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, सांस्कृतिक स्थल का घेराबंदी, सड़क, ट्रांसफॉर्मर इत्यादि समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने की मांग किये. श्री भगत ने कहा कि आज क्षेत्र में जो विकास कार्य हुआ है विह सब कांग्रेस पार्टी की देन है. श्री भगत ने कहा कि जनता का रूझान कांग्रेस की ओर है. इस चुनाव में सभी वर्गों के सहयोग के साथ कांग्रेस पार्टी भारी मतो से विजयी बनेगा. मौके पर प्रभात भगत, आलोक दुबे, हीरमत भगत, ठाकुर प्रसाद, सूर्यकांत शुक्ला, कबीर उरांव, बिरमल उरांव इत्यादि मौजूद थे.
:3:::: क्षेत्र में विकास कांग्रेस की देन: सुखदेव भगत
:3:::: क्षेत्र में विकास कांग्रेस की देन: सुखदेव भगत फोटो- एलडीजीए – 9 ग्रामीणों के साथ सुखदेव भगत.लोहरदगा. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में किस्को प्रखंड के अरेया, चरहु, महुगांव, हिसरी एवं पतरातु गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों से बैठक की. कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुखदेव भगत के पक्ष में वोद […]
