राशन कार्ड को लेकर पंचायत सेवक को बनाया बंधक

राशन कार्ड को लेकर पंचायत सेवक को बनाया बंधक गुमला- राशन कार्ड नहीं मिलने पर ग्रमीणाें में आक्रोश- कसीरा गांव में राशन कार्ड बांटने पर रोक30 गुम 16 में पंचायत सेवक को घेरकर बैठे ग्रामीणगुमला. गुमला प्रखंड के कसीरा गांव के ग्रामीणों ने राशन कार्ड को लेकर हंगामा किया. राशन कार्ड बांटने पहुंचे पंचायत सेवक […]

राशन कार्ड को लेकर पंचायत सेवक को बनाया बंधक गुमला- राशन कार्ड नहीं मिलने पर ग्रमीणाें में आक्रोश- कसीरा गांव में राशन कार्ड बांटने पर रोक30 गुम 16 में पंचायत सेवक को घेरकर बैठे ग्रामीणगुमला. गुमला प्रखंड के कसीरा गांव के ग्रामीणों ने राशन कार्ड को लेकर हंगामा किया. राशन कार्ड बांटने पहुंचे पंचायत सेवक संजय कुमार साहू को ग्रामीणों ने 10.30 बजे से 2.30 बजे तक बंधक बनाये रखा. गांव में राशन कार्ड बांटने से राेक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ ही लोगों का कार्ड बना है. 80 प्रतिशत गरीब लाभुकों का कार्ड नहीं बना है. सरकार गरीबों का हक मारने में लगी है. वहीं बंधक बने पंचायत सेवक ने कहा : मुझे जो कार्ड मिला था, उसे बांटने आये थे. ग्रामीणों ने लिख कर दिया है कि वे कार्ड नहीं लेंगे. इसकी जानकारी अधिकारियों को देंगे. गुमला में एसडीओ कार्यालय घेराइधर, गुमला में फोरी गांव के लोगों ने राशन कार्ड की मांग को लेकर एसडीओ कार्यालय का घेराव किया. राशन कार्ड के नाम पर पंचायत सेवक पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया है. एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. ग्रामीण डीसी कार्यालय को भी घेरने पहुंचे थे. पर डीसी ने ग्रामीणों को एसडीओ के यहां भेज दिया. वहीं कामडारा के सालेगुटू में कम अनाज देने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. बसिया एसडीओ अमर कुमार ने गांव पहुंच कर लोगों को शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >