कर्मी एक दिसंबर से कलस्टर में रहेंगे रायडीह. पंचायत चुनाव के तहत कलस्टर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने रोजगार सेवक व डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में सभी कलस्टरों के प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि जिनका जो कलस्टर है, वहां एक दिसंबर से ही वे आवास करेंगे. साथ ही मतदान कर्मियों की सभी समस्याओं का निदान करेंगे. बीडीओ ने सभी कलस्टर में सोने के लिए पुआल व अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में अनुपस्थित पंचायत सेवक लालदेव उरांव व रोजगार सेवक प्रेम प्रकाश तिर्की के चार दिनों का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की. मौके पर अस्फाक अहमद, रामकृष्ण ओहदार, साबिर हसन, बैद्यनाथ प्रसाद, रवि शंकर, असगर अली सहित कई कर्मी मौजूद थे.
कर्मी एक दिसंबर से कलस्टर में रहेंगे
कर्मी एक दिसंबर से कलस्टर में रहेंगे रायडीह. पंचायत चुनाव के तहत कलस्टर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने रोजगार सेवक व डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में सभी कलस्टरों के प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि जिनका जो कलस्टर है, वहां एक दिसंबर से ही […]
