चुनाव को लेकर हर ओर है उत्सव का माहौल लोहरदगा. विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव मैदान में कुल नौ उम्मीदवार रह गये हैं. इनमें आजसू की नीरू शांति भगत, जेवीएम के बंधु तिर्की, कांग्रेस के सुखदेव भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राज्य स्तरीय नेता लोहरदगा में डेरा डाल दिये हैं. आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो लोहरदगा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की स्थिति की समीक्षा की. कार्यकर्ताओं से कई तरह की जानकारी ली. उन्होंने चुनाव जितने के लिए रणनीति भी तैयार की है. इधर भारतीय जनता पार्टी के लोग भी आजसू को मदद देने की बात कह रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के कई नेता लोहरदगा में कैंप किये हुए हैं. उम्मीदवार सुखदेव भगत लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. वे दो बार मात खा चुके हैं और इस बार चुनाव जितने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. इनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज भी है. झारखंड विकास मोरचा के उम्मीदवार बंधु तिर्की का दौरा जारी है. इनको मदद देने के लिए खुद बाबूलाल मरांडी लोहरदगा में कैंप किये हुए हैं. ग्रामीण स्तर पर बाबूलाल का दौरा हो रहा है और छोटी-छोटी सभा भी की जा रही है. लोहरदगा विधानसभा उप चुनाव 14 दिसंबर को है और ठंड के इस मौसम में चुनावी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. कार्यकर्ताओं की पूछ अचानक बढ़ गयी है. हर दल के नेता अपना ज्यादा इनर्जी कार्यकर्ताओं को समेटने में लगा रहे हैं, क्योंकि कहीं थोड़ी बहुत भी चूक हुई तो कार्यकर्ता रूठ जा रहे हैं और तुरन्त दूसरे खेमे में जा रहे हैं, जहां उनका स्वागत माला पहना कर किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं को तरह-तरह की सुविधाएं दी जा रही है. सुबह चाय के दुकानों में तो शाम में शराब की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है. मीट मुर्गा की बिक्री भी बढ़ गयी है. क्या शहर क्या गांव हर ओर अभी उत्सव का माहौल नजर आ रहा है. बाहर से आये नेता लोहरदगा के पब्लिक के मूड को भांपने में लगे हैं.
चुनाव को लेकर हर ओर है उत्सव का माहौल
चुनाव को लेकर हर ओर है उत्सव का माहौल लोहरदगा. विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. चुनाव मैदान में कुल नौ उम्मीदवार रह गये हैं. इनमें आजसू की नीरू शांति भगत, जेवीएम के बंधु तिर्की, कांग्रेस के सुखदेव भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राज्य स्तरीय नेता लोहरदगा […]
