जनसंपर्क अभियान चलाया

जनसंपर्क अभियान चलायाफोटो 29 एस आई एम बानो 1, बानो (सिमडेगा). बानो प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी शबनम देवी ने बानो प्रखंड के साहुबेड़ा, हाटिगहोड़े, हुरदा, जोरपोंडा,पोसोर आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी ने लोगों से गुबारा छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिले तो […]

जनसंपर्क अभियान चलायाफोटो 29 एस आई एम बानो 1, बानो (सिमडेगा). बानो प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी शबनम देवी ने बानो प्रखंड के साहुबेड़ा, हाटिगहोड़े, हुरदा, जोरपोंडा,पोसोर आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी ने लोगों से गुबारा छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिले तो जो भी समस्या है, उसे दूर करने का प्रयास करूंगी. प्रखंड के सर्वागीण विकास करने का प्रयास किया जायेगा. कहा कि सबों के सहयोग से प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की प्रयास किया जायेगा. अभियान में सरयु प्रसाद सिंह, भुनेश्वर सिंह, विश्वंभर सिंह, रुपेश सिंह, घनयाम सिंह, श्रवण कुमार मांझी, रामजीत सिंह, सत्यनारयण पाइक, बालेवर सिंह, जुनेल भेंगरा, अमिन सिंह, प्रदुमन सिंह, मदन सिंह, इंदरजीत सिंह आदि शामिल थे. जनसंपर्क किया बानो(सिमडेगा). बानो प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी आयुष्मा कंडुलना ने प्रखंड के हुरदा, गेनमेर, जमतई, हाटिंगहोड़े आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से कोट छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. इस अवसर पर सुधीर कंडुलना के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >