लीड :7:::: बनते ही उखड़ने लगी पीच

लीड :7:::: बनते ही उखड़ने लगी पीच फोटो- एलडीजीए-19, टूटी हुई सड़क. भंडरा/लोहरदगा. लोहरदगा-बेड़ो स्टेट हाइवे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है. सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं करने के कारण सड़क की पीच बनने के साथ ही टूटती जा रही है. सड़क निर्माण के क्रम में विभागीय तकनीकी पदाधिकारियों के नहीं […]

लीड :7:::: बनते ही उखड़ने लगी पीच फोटो- एलडीजीए-19, टूटी हुई सड़क. भंडरा/लोहरदगा. लोहरदगा-बेड़ो स्टेट हाइवे सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है. सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं करने के कारण सड़क की पीच बनने के साथ ही टूटती जा रही है. सड़क निर्माण के क्रम में विभागीय तकनीकी पदाधिकारियों के नहीं रहने के कारण ठेकेदार द्वारा मनमानी रूप से गुणवत्ताहीन सड़क बनायी जा रही है. सड़क के टूटने के बाद सड़क में पत्थर के टुकड़े बिखरते जा रहे हैं. इसके कारण वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. दो पहिया चालकों को पत्थर बिखरने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. बेड़ो से लोहरदगा सड़क लोहरदगा जिला के महत्वपूर्ण सड़क है, फिर भी इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से पहले सड़क की स्थिति बिल्कुल ही ठीक थी. सड़क नया बनाने के क्रम में सड़क की स्थिति खराब हो गयी है. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता के पालन करवाने में उदासीन हैं. जबकि जिला के सभी पदाधिकारी, जिला में आनेवाले सभी मंत्रियों का आना-जाना इसी सड़क से होता है. सड़क निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है. आम लोगों को इस सड़क निर्माण से संबंधित किसी तरह की जानकारी नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >