लीड:6:::: छात्र का अपहरण, परिजनों ने थाना घेरा अपराधी बोलेरो में बैठा कर जबरन ले गये.29 गुम 23 में भोला के अपहरण के बाद थाना पहुंची ग्रामीण महिलाएंप्रतिनिधि, घाघरा(गुमला)घाघरा पुटो रोड से छात्र भोला गोसाई (16 वर्ष) का अपराधियों ने अपहरण कर लिया. शनिवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर के समीप बैठा हुआ था. तभी बोलेरो से पहुंचे अपराधी उसे जबरन उठा कर ले गये. भोला के अपहरण के बाद गांव के लोग रातभर खोजबीन किये, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला. रविवार की सुबह को ग्रामीण व परिजन थाना पहुंचे और घेराव किये. परिजन भोला को बरामद करने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में तनु गोसई ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने कहा है कि उसके बेटे भोला का अपहरण हो गया है. जानकारी के अनुसार घाघरा थाना से 100 मीटर दूर स्थित पुटो रोड बजरंग बली मंदिर के समीप भोला अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. तभी पुटो गांव की ओर से एक बोलेरो गाड़ी मंदिर के पास आकर रुकी. भोला को अपराधी पकड़ लिये और उसे जबरन खींच कर गाड़ी में बैठा कर ले गये. दोस्तों ने इसका विरोध किया. लेकिन अपराधियों ने जिस तेजी से काम किया, आसपास के लोग समझ नहीं सके. भोला गोसाई को कुछ लोग उठा कर ले गये हैं. इस संबंध में थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन लोगों ने भोला को उठाया है.राजेंद्र रजक, थाना प्रभारी
लीड:6:::: छात्र का अपहरण, परिजनों ने थाना घेरा
लीड:6:::: छात्र का अपहरण, परिजनों ने थाना घेरा अपराधी बोलेरो में बैठा कर जबरन ले गये.29 गुम 23 में भोला के अपहरण के बाद थाना पहुंची ग्रामीण महिलाएंप्रतिनिधि, घाघरा(गुमला)घाघरा पुटो रोड से छात्र भोला गोसाई (16 वर्ष) का अपराधियों ने अपहरण कर लिया. शनिवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर के समीप […]
