:::: शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड वितरण

:::: शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड वितरण फोटो: 27 एसआईएम: 11- वार्ड नंबर 12 नीचे बाजार नगर भवन में कार्ड बांटते अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदप्रतिनिधि, सिमडेगालंबे समय के अंतराल के बाद शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड आया. वर्तमान में शहरी क्षेत्र में अंत्योदय के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत लाभुकों को कार्ड […]

:::: शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड वितरण फोटो: 27 एसआईएम: 11- वार्ड नंबर 12 नीचे बाजार नगर भवन में कार्ड बांटते अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदप्रतिनिधि, सिमडेगालंबे समय के अंतराल के बाद शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड आया. वर्तमान में शहरी क्षेत्र में अंत्योदय के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत लाभुकों को कार्ड दिया गया. शहरी क्षेत्र के 18 वार्ड में कुछ वार्ड में शुक्रवार को राशन कार्ड का वितरण किया गया. मुख्य रूप से अध्यक्ष वार्ड पार्षद फिदायल रहमान, फुलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी द्वार कार्ड बांटा गया. वार्ड नंबर 12 में नीचे बाजार दुर्गापूजा पंडाल के निकट स्थित नगर भवन में सुबह 10 बजे से राशन कार्ड का वितरण किया गया. यहां पर लगभग दोपहर एक बजे तक राशन कार्ड का वितरण किया गया. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद सुनिता देवी द्वारा संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया. राशन कार्ड के लिए लोगों को विभिन्न वार्डो में दौड़ लगाते हुए देखा गया. वार्ड नंबर 1, 14, 18, 9, 16 के अलावा अन्य वार्डो में भी वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, बैजंती देवी, सिलबिना लकड़ा, राधिका देवी व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा कार्ड बांटा गया. आज यहां वितरण होगा राशन कार्ड शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 28 नवंबर को राशन कार्ड का वितरण किया जायेगा. वार्ड नंबर एक के गोतरा कुम्हार टोली में, वार्ड नंबर पांच के डिप्टी टोली स्थित सामुदायिक भवन में 11 से 2 बजे तक, वार्ड नंबर चार के देवीगुड़ी स्थित सामुदायिक भवन में, वार्ड नंबर 11 के भट्ठीटोली स्थित वार्ड पार्षद के आवास परिसर के अलावा अन्य विभिन्न वार्डो राशन कार्ड का वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >