ऐतिहासिक होगा शहीद की स्मृति दिवस : विधायक

ऐतिहासिक होगा शहीद की स्मृति दिवस : विधायक जारी. परमवीर अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के जारी पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता विधायक शिवशंकर उरांव ने की. मौके पर परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की स्मृति दिवस मनाने पर विचार किया गया. बैठक में स्मृति दिवस पर लगनेवाले मेला […]

ऐतिहासिक होगा शहीद की स्मृति दिवस : विधायक जारी. परमवीर अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के जारी पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता विधायक शिवशंकर उरांव ने की. मौके पर परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की स्मृति दिवस मनाने पर विचार किया गया. बैठक में स्मृति दिवस पर लगनेवाले मेला के आय-व्यय के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इसके उपरांत विधायक ने कहा कि इस वर्ष शहीद मेला को भव्य रूप से मनाना है. इसकी तैयारी जोर-शोर से होनी चाहिए. झारखंड में एकमात्र परमवीर चक्र विजेता है. उनके पैतृक गांव में सही श्रद्धांजलि देने के लिए जिले व देश से कई पदाधिकारी पहुंचते हैं. जो गर्व की बात है. उन्होंने मेला को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोगों से मिलजुल कर काम करने की अपील की. मौके पर नंद किशोर नंद, दिलीप बड़ाइक, लोरेंस किस्पोट्टा, विदियस तिर्की, प्रहलाद साय, संजय कुमार, दिनेश विश्वकर्मा, अजीत बाड़ा, गौतम सिंह सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >