:6:::: आइटीआइ में सुविधा नहीं, छात्र परेशान

:6:::: आइटीआइ में सुविधा नहीं, छात्र परेशान 27 गुम 19 में समस्या बताते आइटीआइ के छात्र.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के सिलम स्थित आइटीआइ कॉलेज में सुविधा नहीं है. इससे 23 छात्रों का भविष्य पेयजल, शिक्षकों की कमी व विद्युत के अभाव में अधर में लटका हुआ है. इन समस्याओं के कारण नियमित कक्षाएं नहीं हो रही है. […]

:6:::: आइटीआइ में सुविधा नहीं, छात्र परेशान 27 गुम 19 में समस्या बताते आइटीआइ के छात्र.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के सिलम स्थित आइटीआइ कॉलेज में सुविधा नहीं है. इससे 23 छात्रों का भविष्य पेयजल, शिक्षकों की कमी व विद्युत के अभाव में अधर में लटका हुआ है. इन समस्याओं के कारण नियमित कक्षाएं नहीं हो रही है. विद्युत के अभाव में वर्कशॉप भी ठप है. छात्रों का प्रैक्टिकल नहीं हो पा रहा है. वहीं दूसरी ओर आइटीआइ कॉलेज के कुछ भवनों पर सीआरपीएफ कैंप-218 बटालियन का कब्जा है. छात्रावास को सीआरपीएफ द्वारा अपना कैंटीन बना लिया गया है. जिसके कारण छात्रों को बाहर में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करनी पड़ रहा है. ज्ञात हो कि सत्र 2015-17 के लिए कुल 45 छात्रों का चयन काउंसेलिंग द्वारा कर एडमिशन कराया. सुविधा को देखते हुए 45 में से मात्र 28 छात्रों ने नामांकन कराया. इसमें भी सुविधा व कॉलेज की स्थिति को देख कर पांच छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन वापस कर लिया. कॉलेज में मात्र 23 विद्यार्थी ही बचे हुए हैं. कॉलेज में झारखंड के रामगढ़, रांची, चतरा, धनबाद, देवघर, हजारीबाग, जामताड़ा, गुमला व मांडर के हैं. लगता है भविष्य खराब हो रहा है : छात्रछात्र शुभम् सिंह, अरमान अहमद, धनराज पांडेय, ननकू कुमार, प्रवीण कुमार व पवन उरांव ने कहा कि हम सभी झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों से हैं. यहां आने पर हमें कहा गया था कि छात्रावास सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. लेकिन चार माह से हम सभी शहर में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं. अपने खर्च के लिए ट्यूशन पढ़ा रहे हैं. छात्रावास, शिक्षकों की कमी, बिजली, पेयजल के लिए हम सभी छात्रों ने कुछ दिनों पूर्व डीसी से मुलाकात की थी. कॉलेज में आठ शिक्षक है. पर एक शिक्षक संदीप कुमार ही आते हैं. दो घंटे की कक्षा लेते हैं. डीसी ने आइटीआइ के प्रभारी को मुलाकात करने की बात कह कर वापस भेज दिया था. प्रभारी को बोलने पर वे मिलने नहीं गये. जिसके कारण चार माह बीत जाने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका है. डीसी को समस्या बताये हैं : शिक्षककॉलेज के शिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज के प्रभारी साधुचरण प्रधान आइटीआइ कॉपी काटने के लिए रांची में है. कुल आठ शिक्षक हैं. वर्तमान में चार हैं. शेष शिक्षक अपना डिपुटेशन रांची मेें करा कर कॉलेज का कार्य करा रहे हैं. कॉलेज में दो कक्षाएं होती है. समस्या को लेकर डीसी को पत्राचार किया गया था. पेयजल के लिए विभाग के डीडीओ को पत्राचार किया है. विद्युत के लिए ट्रांसफारमर लगा दिया गया है. सिर्फ कनेक्शन का कार्य बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >