:: उम्मीदवारों का चुनाव चिह्न आवंटित 27 गुम 10 में गुमला : जिला परिषद के उम्मीदवार चुनाव चिह्न लेते.27 गुम 11 में घाघरा : निर्विरोध जीते प्रत्याशी.27 गुम 12 में सिसई : चुनाव चिह्न लेने के इंतजार में प्रत्याशी.27 गुम 13 में बिशुनपुर : बीडीओ से चुनाव चिह्न लेते प्रत्याशी.प्रतिनिधि, गुमलाचतुर्थ चरण के मतदान के लिए गुमला जिला के सिसई, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न वितरण कर दिया गया है. ज्ञात हो कि चतुर्थ चरण का मतदान 12 दिसंबर को होना है. जिसमें जिला परिषद के लिए सिसई के उत्तरी क्षेत्र से अमर टोप्पो, कृष्णा उरांव, दिलीप पहान, मंगला चरण उरांव व सोमा उरांव तथा सिसई के दक्षिणी क्षेत्र से अरुणा कुमारी, किरण बाड़ा व सनियारो देवी आमने-सामने हैं. इसी तरह घाघरा के पश्चिमी क्षेत्र से कुशील उरांव, रविंद्र कुमार भगत, शंभु उरांव व सतवंती देवी तथा पूर्वी क्षेत्र से तिंबु उरांव, बालकिशुन उरांव, बॉबी भगत, सुप्रिया कुजूर व सुरजू उरांव और बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र से कष्टी देवी, मुन्नी भगत, ललिता उरांव, सावित्री देवी व सुषमा खलखो चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. इसी तरह सिसई प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों में मुखिया के लिए 96, पंसस के 74 व वार्ड के 105 प्रत्याशी मैदान में हैं. हालांकि सभी पंचायतों के सभी वार्डों में वार्ड के लिए 233 सीट है. जिसमें से शुक्रवार को 124 निर्विरोध उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया. जबकि चार वार्डों के पद अभी खाली है. उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया था, लेकिन उनका परचा रद्द हो गया. वहीं घाघरा में मुखिया के 137, पंसस के 76 व वार्ड के 84 उम्मीदवारों के लिए मतदान होगा. घाघरा में वार्ड के लिए कुल 229 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया था. जिसमें 142 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. निर्वाचित उम्मीदवारों को शुक्रवार को प्रमाण पत्र दिया गया. जबकि बेलागढ़ा, आदर व शिवराजपुर पंचायत से वार्ड के एक-एक सीट खाली है. जबकि बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायतों के लिए 92 मुखिया, 39 पंसस और वार्ड के 74 प्रत्याशी हैं. इसमें वार्ड के 70 निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है. वहीं गुरदरी से दो, निराशी से दो व चिरोडीह से एक वार्ड का पद खाली है.
:: उम्मीदवारों का चुनाव चह्नि आवंटित
:: उम्मीदवारों का चुनाव चिह्न आवंटित 27 गुम 10 में गुमला : जिला परिषद के उम्मीदवार चुनाव चिह्न लेते.27 गुम 11 में घाघरा : निर्विरोध जीते प्रत्याशी.27 गुम 12 में सिसई : चुनाव चिह्न लेने के इंतजार में प्रत्याशी.27 गुम 13 में बिशुनपुर : बीडीओ से चुनाव चिह्न लेते प्रत्याशी.प्रतिनिधि, गुमलाचतुर्थ चरण के मतदान के […]
