80 लीटर शराब नष्ट किया

80 लीटर शराब नष्ट किया सिमडेगा. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व पुलिस ने अवैध रूप से शराब का धंधा करनेवाले लोगों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान बांसजोर प्रखंड के गिनिकेरा, माहीपानी, तरगा, तेतरटोली, नवाटोली, ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोराम बाजार, ठेठइटांगर बाजार, सिमडेगा थाना क्षेत्र के घोचोटोली, चमारटोली, बस […]

80 लीटर शराब नष्ट किया सिमडेगा. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व पुलिस ने अवैध रूप से शराब का धंधा करनेवाले लोगों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान बांसजोर प्रखंड के गिनिकेरा, माहीपानी, तरगा, तेतरटोली, नवाटोली, ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के जोराम बाजार, ठेठइटांगर बाजार, सिमडेगा थाना क्षेत्र के घोचोटोली, चमारटोली, बस स्टैंड, रामरेखाधाम आदि क्षेत्र में चलाया गया. इस दौरान 80 लीटर शराब एवं 105 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >