कानून का सम्मान करना हमारा कर्तव्य

कानून का सम्मान करना हमारा कर्तव्यविधि दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनफोटोफाइल:25एसआइएम:6-कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी.7-उपस्थित अधिवक्ताप्रतिनिधि, प्रतिनिधिवकालतखाना परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधि दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश केके झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में […]

कानून का सम्मान करना हमारा कर्तव्यविधि दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनफोटोफाइल:25एसआइएम:6-कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी.7-उपस्थित अधिवक्ताप्रतिनिधि, प्रतिनिधिवकालतखाना परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधि दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश केके झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजे राम बाबू गुप्ता, एसडीजेएम अरुण कुमार दुबे, प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में पीडीजे केके झा ने कहा कि कानून का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. हम खुद भी कानून का सम्मान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. कहा कि कानून पर ही देश की व्यवस्था टिकी हुई है. कानून की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए. कानून की जानकारी नहीं होने के कारण लोग गैरकानूनी काम कर बैठते हैं और जिसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है. कानून के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है. श्री झा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के तहत कानून की जानकारी शिविर आयोजित कर दी जाती है. हमारी भी जिम्मेवारी है कि कानून की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें. इसमें अधिवक्ता व स्वयं सेवी संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इस मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र अशोक, सचिव युसूफ खान, अधिवक्ता विजय बक्शी, सगीर अहमद, शमीम अहमद, बसंत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >