टैंकर के धक्के से एक व्यक्ति की मौत फोटोफाइल:26एसआइएम:12-मृतक घेसरू लोहरा.कोलेबिरा(सिमडेगा). कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कोंडेकेरा नवाटोली निवासी घेसरू लोहरा कोलेबिरा बाजार आया था और संध्या लगभग साढ़े पांच बजे साइकिल से घर लौट रहा था. इसी क्रम में बोंगराम के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में घेसरू लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
टैंकर के धक्के से एक व्यक्ति की मौत
टैंकर के धक्के से एक व्यक्ति की मौत फोटोफाइल:26एसआइएम:12-मृतक घेसरू लोहरा.कोलेबिरा(सिमडेगा). कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कोंडेकेरा नवाटोली निवासी घेसरू लोहरा कोलेबिरा बाजार आया था और संध्या लगभग साढ़े पांच बजे साइकिल से घर लौट रहा था. इसी क्रम में बोंगराम के […]
