लीड ::5::: लाखों श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना कीभंडारा के साथ ही चार दिवसीय रामरेखा मेला का समापन मांदर व नगाड़ा ढोल का लाखों का व्यवसाय हुआ बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ व झारखंड से लोग आये संत सम्मेलन में धर्मजागरण पर बलफोटो: 26 एसआईएम: 8- कीर्तन करते मंडली. 9- मंदिर के बार दर्शन के लिए लगी भीड़. 10- मंदिर के पास बरगद के वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधते श्रद्धालु. 11- मंदिर के अंदर स्थापित राधेश्याम की प्रतिमा.प्रतिनिधि, सिमडेगा अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति व भंडारा के साथ ही चार दिवसीय रामरेखा मेला का गुरुवार को समापन हो गया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगनेवाला चार दिवसीय मेले में लगभग एक लाख से भी ज्यादा की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. रामरेखा मेला में धार्मिक अनुष्ठान 23 नवंबर से ही शुरू हुआ था. रामरेखा धाम में दूर-दूर से दुकानदारों का आगमन हुआ. लगातार तीन दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा संतो द्वारा धर्म जागरण कार्यक्रम भी चलाया गया. संत सम्मेलन भी किया गया. हिंदु सम्मेलन में संतों ने कहा कि वे लोग संगठित हो कर धर्म के बताये मार्ग पर चलें. धर्म के मार्ग से कभी भी भटकें नहीं. धर्म की रक्षा के लिए लोग एकजूट होकर आगे आयें. चार दिवसीय मेला में लगभग एक लाख से भी ज्यादा की संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामरेखा धाम में स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा संतो से अाशीर्वाद लिया. नागपुरिया कार्यक्रम पर झूमे लोगमेला के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा नागपुरिया कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. लगातार तीन दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. मेला में मुख्य रूप से आकाश गंगा, बाण गंगा, सीता चौका, अग्निकुंड, बजरंग बली का पंचमुखी प्रतिमा आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र बना रहा. मेला के अंतिम दिन गुरुवार को अंखड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति हवन के साथ की गयी. कीर्तन पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
लीड ::5::: लाखों श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना की
लीड ::5::: लाखों श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना कीभंडारा के साथ ही चार दिवसीय रामरेखा मेला का समापन मांदर व नगाड़ा ढोल का लाखों का व्यवसाय हुआ बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ व झारखंड से लोग आये संत सम्मेलन में धर्मजागरण पर बलफोटो: 26 एसआईएम: 8- कीर्तन करते मंडली. 9- मंदिर के बार दर्शन के लिए लगी भीड़. 10- […]
