:::: जिले का नहीं हुआ अपेक्षित विकास

:::: जिले का नहीं हुआ अपेक्षित विकासफोटो : 1 पत्रकारों से बातचीत करते प्रदीप यादवकुडू (लोहरदगा). झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गुरुवार को ब्लॉक मोड़ स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भाजपा व कांग्रेस ने लोहरदगा का अपेक्षित विकास नहीं किया. एनडीए गंठबंधन की सरकार से राज्य का भला होनेवाला […]

:::: जिले का नहीं हुआ अपेक्षित विकासफोटो : 1 पत्रकारों से बातचीत करते प्रदीप यादवकुडू (लोहरदगा). झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गुरुवार को ब्लॉक मोड़ स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भाजपा व कांग्रेस ने लोहरदगा का अपेक्षित विकास नहीं किया. एनडीए गंठबंधन की सरकार से राज्य का भला होनेवाला नहीं है. लोहरदगा की जनता सबकुछ जानती है. लोहरदगा का विकास झाविमो कर सकता है. पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस को देश की जनता नकार चुकी है. भाजपा के बड़बोले प्रधानमंत्री की असलियत जनता समझ गयी है. लोक लुभावन वादों व नारों से क्षेत्र का विकास संभव नहीं है. क्षेत्र की जनता झाविमो को समर्थन दे , बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लोहरदगा का अपेक्षित विकास होगा. मौके पर अर्जुन टोप्पो, अजीम खान सहित झाविमों के कई नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >