::: छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या गुमला. शहर के शास्त्री नगर निवासी सौरू चीक बड़ाइक का 21 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार ने मंगलवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह 11 बजे हुई. पुलिस को सूचना मिलने पर एसआइ योगेश्वर तिवारी घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. ज्ञात हो कि सौरू चीक गुमला अंचल में सीआइ के पद पर थे और वर्तमान में बोकारो में प्रतिनियुक्त हैं. घटना के संबंध में मृतक के पिता सौरू ने कहा कि शुभम गोस्सनर कॉलेज रांची का बीए पार्ट वन का छात्र है. इस वर्ष उसने परीक्षा का फार्म नहीं भरा था. गुमला में तीन महीने से रह रहा था. मंगलवार की रात सभी परिजनों के साथ रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. उसके बाद हमलोगों को कुछ नहीं पता. उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक दिन अहले सुबह अपने दोस्तों के साथ घूमने जाया करता था. आज वह सुबह नहीं दिखा, तो हमने सोचा कि वह घूमने गया है. लौट कर आ जायेगा. लेकिन 11 बजे तक नहीं लौटने पर घर के सभी कमरे में खोजबीन करने के क्रम में उसका शव दूसरे तल्ले के स्टोर रूम में लटका पाया. उसने क्यों आत्महत्या की. इसका क्या कारण, हमें नहीं पता है.
::: छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
::: छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या गुमला. शहर के शास्त्री नगर निवासी सौरू चीक बड़ाइक का 21 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार ने मंगलवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह 11 बजे हुई. पुलिस को सूचना मिलने पर एसआइ योगेश्वर तिवारी घटनास्थल पहुंच कर शव […]
