बॉक्स :::: नि:शक्त शक्षिक को बनाया पीठासीन पदाधिकारी

बॉक्स :::: नि:शक्त शिक्षक को बनाया पीठासीन पदाधिकारीगुमला. पंचायत चुनाव में नि:शक्त शिक्षक को चुनाव कार्य में लगाया गया है. जबकि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि नि:शक्त कर्मियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाना है. रामवि गुमला के नि:शक्त शिक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उसे पीठासीन पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियोजित […]

बॉक्स :::: नि:शक्त शिक्षक को बनाया पीठासीन पदाधिकारीगुमला. पंचायत चुनाव में नि:शक्त शिक्षक को चुनाव कार्य में लगाया गया है. जबकि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि नि:शक्त कर्मियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाना है. रामवि गुमला के नि:शक्त शिक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उसे पीठासीन पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियोजित किया गया है. उन्हें बचपन में ही पोलियो हो गया था. जुलाई 2007 में उनके दाहिने पैर का ऑपरेशन हुआ था. जिसमें कृत्रिम नस लगा कर पैर को कुछ हद तक सीधा किया गया है. इनको पैदल चलने एवं चढ़ाववाले स्थान पर चढ़ने में काफी कठिनाई होती है. शिक्षक के पास सदर अस्पताल गुमला द्वारा निर्गत नि:शक्त प्रमाण पत्र भी जमा है. फिर भी उन्हें पीठासीन पदाधिकारी बना कर कामडारा भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >