तीनों ग्रामीण मजदूर हैं, उग्रवादी नहीं : पीएलएफआई गुमला. गुमला सदर थाना के केसीपारा गांव से सोमवार की रात को गिरफ्तार किये गये तीन उग्रवादियों को पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मिठू गोप ने बेकसूर बताया है. मिठू ने कहा है कि केसीपारा गांव से पकड़ाये लालमोहन उरांव, लहैर साहू व चरकू साहू गांव के ग्रामीण हैं. वे लोग कोई उग्रवादी नहीं है. कुली मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसा कर पकड़ा है. उसने बताया कि जब पुलिस गांव गयी थी उस समय वे लोग कहीं जा रहे थे. तभी पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस को देख कर मेरे संगठन का एक साथी भाग गया. जिसका हथियार वहां गिरा उसे पुलिस बरामद की. बाद में गांव के तीनों ग्रामीणों को पकड़ कर उन्हें उग्रवादी बना दिया और उन लोगों के पास हथियार दिखाया है. मिठू के अनुसार तीनों लोगों का पीएलएफआइ संगठन से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस उन्हें छोड़ दे. यहां बता दें कि पुलिस ने सोमवार की रात को तीनों को पकड़ा और सोमवार को जेल भेज दी.
तीनों ग्रामीण मजदूर हैं, उग्रवादी नहीं : पीएलएफआई
तीनों ग्रामीण मजदूर हैं, उग्रवादी नहीं : पीएलएफआई गुमला. गुमला सदर थाना के केसीपारा गांव से सोमवार की रात को गिरफ्तार किये गये तीन उग्रवादियों को पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मिठू गोप ने बेकसूर बताया है. मिठू ने कहा है कि केसीपारा गांव से पकड़ाये लालमोहन उरांव, लहैर साहू व चरकू साहू गांव के ग्रामीण […]
