जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पालकोट. क्षेत्रीय सूचना प्रचार निदेशालय एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार गुमला ईकाई द्वारा बुधवार को केजीवी बघिमा में मातृ व शिशु स्वास्थ्य व नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रचार अधिकारी महवीस रहमान ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष एक राष्ट्रव्यापी पहल है. इसका विशेष ध्यान झारखंड के 11 जिलो में है. श्री रहमान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2020 तक हर बच्चों को सात बीमारियों से मुक्त करना है. कार्यक्रम के उपरांत नुक्कड़ नाटक व भाषण कर बच्चों को जागरूक किया गया. मौके पर बेरनादित कुल्लू, मेरी ग्रेस तिर्की, अगस्टीना टोपनो, नीलम प्रभा केरकेट्टा, सबिता देवी, मनोज कुमार, संजय साहू सहिंत विद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं.
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पालकोट. क्षेत्रीय सूचना प्रचार निदेशालय एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार गुमला ईकाई द्वारा बुधवार को केजीवी बघिमा में मातृ व शिशु स्वास्थ्य व नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रचार अधिकारी महवीस रहमान ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष एक राष्ट्रव्यापी पहल है. इसका विशेष ध्यान झारखंड के 11 […]
