लीड के साथ ::6:: : अनियमितता व कालाबाजारी करने का आरोप

लीड के साथ ::6:: : अनियमितता व कालाबाजारी करने का आरोप 24 गुम 15 में, एसडीओ को ज्ञापन सौंपते लोग.प्रतिनिधि, गुमलासिसई के ग्रामीणों ने राशन डीलर रोशनी महिला मंडल के खिलाफ अनियमितता व कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा से कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में ग्रामीणों ने […]

लीड के साथ ::6:: : अनियमितता व कालाबाजारी करने का आरोप 24 गुम 15 में, एसडीओ को ज्ञापन सौंपते लोग.प्रतिनिधि, गुमलासिसई के ग्रामीणों ने राशन डीलर रोशनी महिला मंडल के खिलाफ अनियमितता व कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा से कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि रोशनी महिला मंडल की अध्यक्षा जयंती देवी है. जिनके द्वारा लाल व अंत्योदय कार्डधारी के बीच खाद्यान्न वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है. अत्योदय काडधारी को 35 किलो मिलना है. लेकिन अध्यक्ष द्वारा कार्डधारियों के बीच मात्र 25 किलो ही वितरण किया जाता है. वहीं लाल कार्डधारियों को यूनिट के हिसाब से नहीं, बल्कि मनमानी तरीके से खाद्यान्न वितरण किया जाता है. केरोसिन तेल प्रत्येक कार्डधारी को सिर्फ तीन-तीन लीटर ही दिया जाता है. हम सभी कार्डधारियों से बचा केरोसिन व खाद्यान्न की कालाबाजारी खुलेआम कर रही है. ग्रामीणों ने कहा है कि रोशनी महिला मंडल नगर कटैमदामर स्थान पर है. परंतु यह दुकान मंजूबेड़ा में चलाया जा रहा है. जो नियम के विरूद्ध है. महिला मंडल अध्यक्ष जयंती देवी के खिलाफ पूर्व में भी हम सभी ग्रामीणों ने शिकायत की थी. परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी. ज्ञापन सौंपनेवालों में भोगो उरांव, सखी उरांव, बुधनी देवी, मुन्नी देवी, बलराम उरांव, बंधु उरांव, दिलरखन उरांव, बुधनी देवी, बिरसो उरांव, मंगरी देवी, मुन्ना देवी, बुदो देवी, मंजरी देवी, बहुरी देवी, जउनी देवी, मणिर कुमारी, कौशल्या देवी, भांति देवी, बरजन देवी, चामीन देवी, लुड़पी देवी, एतवारी देवी, महरंग देवी, सोहद्री देवी, फुलेश्वरी देवी, अंगनी देवी, सोमारी देवी सहिंत कुल 53 कार्डधारियों के हस्ताक्षर अंकित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >