:::::: क्रिसमस गैदरिंग 20 को

:::::: क्रिसमस गैदरिंग 20 कोक्रिसमस गैदरिंग को लेकर संत जोसेफ क्लब की बैठक फोटोफाइल:23एसआइएम:14-बैठक में उपस्थित लोग.सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में संत जोसेफ क्लब की बैठक हुई. इसमें क्रिसमस गैदरिंग के आयोजन पर चर्चा करते हुए 20 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन पारिस मैदान में करने का निर्णय लिया गया. […]

:::::: क्रिसमस गैदरिंग 20 कोक्रिसमस गैदरिंग को लेकर संत जोसेफ क्लब की बैठक फोटोफाइल:23एसआइएम:14-बैठक में उपस्थित लोग.सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में संत जोसेफ क्लब की बैठक हुई. इसमें क्रिसमस गैदरिंग के आयोजन पर चर्चा करते हुए 20 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन पारिस मैदान में करने का निर्णय लिया गया. निर्णय लिया गया कि क्रिसमस गैदरिंग के दौरान भक्ति गीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. साथ ही झांकी व लघु नाटिका भी प्रस्तुत किया जायेगा. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के दुकान का स्टॉल भी लगाया जायेगा. बैठक में कार्यक्रम की रूप-रेखा भी तैयार की गयी. समिति की अगली बैठक 29 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष नीलम राकेश लकड़ा, प्रदीप किंडो, राकेश लकड़ा, मतियस कुल्लू, सुनील मिंज, अनुप लकड़ा, विकास कंडूलना, एडिसन केरकेट्टा, जेम्स डुंगडुंग, अनिल सोरेंग, ख्रिस्तोफर किंडो, नवीन बाड़ा, शशि बाड़ा, प्रताप बाड़ा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >