13 पूर्व सैनिक अपने 38 मेडल लाैटाने पहुंचेसिमडेगा : डीसी ने लेने किया इनकारसिमडेगा. पूर्व सैनिक संघ ने वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी नहीं होने के विरोध में अपने मेडल लौटाने का निर्णय लिया गया था. संघ के अध्यक्ष चंदन डे के नेतृत्व में 13 पूर्व सैनिक मंगलवार काे अपने 38 मेडल के साथ उपायुक्त को लौटाने पहुंचे. उपायुक्त ने यह कहते हुए मेडल लेने से इनकार कर दिया कि उन्हें सरकार से इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों से कहा कि मेडल लौटाने से संबंधित एक आवेदन दें, जिसके आलोक में वह सरकार को लिखेंगे. सरकार के निर्देश के बाद ही वह मेडल वापस ले सकते हैं. इसके बाद पूर्व सैनिक अपने मेडल के साथ लौट गये.
13 पूर्व सैनिक अपने 38 मेडल लौटाने पहुंचे
13 पूर्व सैनिक अपने 38 मेडल लाैटाने पहुंचेसिमडेगा : डीसी ने लेने किया इनकारसिमडेगा. पूर्व सैनिक संघ ने वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी नहीं होने के विरोध में अपने मेडल लौटाने का निर्णय लिया गया था. संघ के अध्यक्ष चंदन डे के नेतृत्व में 13 पूर्व सैनिक मंगलवार काे अपने 38 मेडल के […]
