तृतीय चरण के पांचवें दिन: 257 प्रत्याशियों ने परचा भरा

तृतीय चरण के पांचवें दिन: 257 प्रत्याशियों ने परचा भरा जिला परिषद के एक एवं पंसस 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:10एसआइएम:4-नामांकन करने जाते मुखिया प्रत्याशी.5-नामांकन कर वापस लौटते प्रत्याशी.8-नामांकन करते मुखिया प्रत्याशीप्रतिनिधिसिमडेगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के चौथे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 257 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इसमें जिला परिषद […]

तृतीय चरण के पांचवें दिन: 257 प्रत्याशियों ने परचा भरा जिला परिषद के एक एवं पंसस 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:10एसआइएम:4-नामांकन करने जाते मुखिया प्रत्याशी.5-नामांकन कर वापस लौटते प्रत्याशी.8-नामांकन करते मुखिया प्रत्याशीप्रतिनिधिसिमडेगा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के चौथे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 257 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इसमें जिला परिषद सदस्य के लिए एक एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 16 प्रत्याशी शामिल हैं. जिला परिषद सदस्य के लिए बानो प्रखंड से लीना देवी ने नामांकन किया. पंचायत समिति सदस्य के लिए कोलेबिरा से 13 एवं बानो से तीन उम्मीदवार ने नामांकन किया. वहीं बानो प्रखंड से मुखिया के लिए 19 एवं वार्ड सदस्य के लिए 74 प्रत्याशियों ने एवं कोलेबिरा से मुखिया के लिए ऐडेगा पंचायत से उमलन डांग, नमलेन लुगून, गोपाल लोहरा, जॉन बुढ़ व नंदलाल बड़ाइक, शाहपुर पंचायत से अंजेला देवी व फबियन कुल्लु, नवाटोली पंचायत से लुथर मुंडा और देवनंदन खेरवार, अघरमा पंचायत से रूखसाना बीबी व फ्रिस्का टेटे, रैसिया पंचायत से रीता माइकल एक्का, बरसलोया से बिरन्ती देवी, लचरागढ़ से लीला कुमारी, कोलेबिरा से अलमोनी बागे एवं बंदरचुवां पंचायत से प्रसुन्न प्रवति किन्डो एवं सुनमंत सहित 27 एवं वार्ड सदस्य के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित थे. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलआरडीसी जेम्स सुरीन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उमा शंकर बड़ाइक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >