लीड ::5::: चुनाव में कलस्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम: एसी कलस्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षणफोटो फाइल:10एसआइएम:2-कार्यक्रम में उपस्थित एसी व अन्य, 3-उपस्थित कलस्टर मजिस्ट्रेटप्रतिनिधिसिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलस्टर मजिस्ट्रेट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया. इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित कलस्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में कलस्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम होती है. कलस्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेवारियों को सही तरीके से निभायेंगे, तभी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पायेगा. कहा कि पांच-छह बूथ पर एक कलस्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जिनकी जहां भी प्रतिनियुक्ति की जाये वहां सही समय पर पहुंच कर अपनी ड्यूटी सही तरीके से निभायें. एसी श्री सिन्हा ने कहा कि शीघ्र ही प्रतिनियुक्त स्थल की जानकारी सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट को दे दी जायेगी. कहा कि 16 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट को उपस्थित रहना आवश्यक है. उक्त प्रशिक्षण के दौरान अन्य जानकारी भी विस्तार पूर्वक दी जायेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी बंधन लौंग ने कलस्टर मजिस्ट्रेट के दायित्व एवं कर्तव्य की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
लीड ::5::: चुनाव में कलस्टर मजस्ट्रिेट की भूमिका अहम: एसी
लीड ::5::: चुनाव में कलस्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम: एसी कलस्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षणफोटो फाइल:10एसआइएम:2-कार्यक्रम में उपस्थित एसी व अन्य, 3-उपस्थित कलस्टर मजिस्ट्रेटप्रतिनिधिसिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलस्टर मजिस्ट्रेट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी कलस्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया. […]
