प्रथम चरण में चार प्रखंड के 25 जिप सदस्य चुनाव मैदान में आज प्रत्याशियों को दिया जायेगा चुनाव चिह्नसिमडेगा. प्रथम चरण के स्क्रूटनी एवं नाम वापसी के बाद प्रथम चरण के चार प्रखंडों से कुल 25 जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. प्रथम चरण का चुनाव 22 नवंबर को होगा. प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण पांच नवंबर को किया जायेगा. कुरडेग प्रखंड से सबसे अधिक 10 प्रत्याशी एवं पाकरटांड़ प्रखंड से सबसे कम तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. प्रत्याशियों के फाइनल सूची जारी होते उक्त चारों प्रखंडों में चुनावी गतिविधियां बढ़ गयी हैं. चार प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसमें कुरडेग प्रखंड से सीमा सीता एक्का, आशा केरकेट्टा, अजय कुमार जायसवाल, तेओफिल किंडो, मुन्नी लाल साव, अर्श कुमार बरला, देवनीश खलखो, मनोज साय, प्रदीप टोप्पो, अंधेरियस लकड़ा, केरसई प्रखंड से अनिता बा, संजय सिंधिया, लीली कुल्लू, इंद्रजीत मांझी, रोशन भंवरा, सिमडेगा प्रखंड से मधुरा बा, देवकी देवी, पिंकी गुप्ता, सरोज एक्का, शीला देवी, सुरेंदा बेक, सरिता कुल्लू, पाकरटांड़ प्रखंड से मनोन एक्का, जसिंता उरांव, अनिता देवी आदि शामिल है.
प्रथम चरण में चार प्रखंड के 25 जिप सदस्य चुनाव मैदान में
प्रथम चरण में चार प्रखंड के 25 जिप सदस्य चुनाव मैदान में आज प्रत्याशियों को दिया जायेगा चुनाव चिह्नसिमडेगा. प्रथम चरण के स्क्रूटनी एवं नाम वापसी के बाद प्रथम चरण के चार प्रखंडों से कुल 25 जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. प्रथम चरण का चुनाव 22 नवंबर को होगा. प्रत्याशियों […]
