गरीबों का दर्द समझती हूं: नीरू

गरीबों का दर्द समझती हूं: नीरू लोहरदगा. आजसू की नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के अकाशी, बंडा, खारुमाटू, भीठा, कचमची सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस क्रम में कई सभा भी की. कहा कि कमल किशोर भगत क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किये हैं. विकास योजनाओं के अलावा महिला मंडलों को […]

गरीबों का दर्द समझती हूं: नीरू लोहरदगा. आजसू की नीरू शांति भगत ने भंडरा प्रखंड के अकाशी, बंडा, खारुमाटू, भीठा, कचमची सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस क्रम में कई सभा भी की. कहा कि कमल किशोर भगत क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किये हैं. विकास योजनाओं के अलावा महिला मंडलों को जोड़ने का काम उन्हीं के प्रयास से किया गया. क्षेत्र को बेहतर सिंचाई सुविधा मिले, इसके लिए नंदिनी जलाशय का जिर्णोद्धार भी उन्हीं की देन है. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था के लिए जल संसाधन मंत्री से बात करने की बात भी उन्होंने कही. कहा कि मैं भी गरीब परिवार से हूं, गरीबों का दर्द समझती हूं. मौके पर दिलीप साहू, रमेश उरांव, प्रेम उरांव, विरेंद्र साहू, विवेक कुमार, प्रदीप सिंह, बरिया देवी, अनिता साहू, जहांआरा बेगम, सायरा बानो, हेमंत कुमार, रीता देवी आदि मौजूद थे. दौरे के पश्चात नीरू शांति भगत भौरो मोड़ स्थित राधेश्याम लहेरी के पुत्र की मृत्यु की सूचना पाकर उनके घर पहुंची. तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >